Wednesday, October 21st, 2026

फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक में पैसे मांगने वालों ठगों की अब खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने की ये अपील

नई दिल्ली
दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन ठगों पर शिकंजा करने के साथ-साथ लोगों को भी जागरुक करना शुरू किया है। दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़े तमाम पहलुओं को लोगों के साथ साझा किया है। इसके साथ ही लोगों से सावधानियां बरतने की अपील की है। दरअसल, पिछले कुछ महीनों में फेक आईडी बनाकर पैसा ऐठने का काम जोरो पर चल रहा है। दिल्ली पुलिस ने स्क्रीन शॉट्स शेयर करते हुए लोगों को कुछ जानकारियां दी हैं। उन्होंने लिखा है कि सावधान! फेसबुक पर आपकी फेक प्रोफाइल बना कर आपके मित्रों से पैसे मांगने वाले फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं। पुलिस कंप्लेंट के साथ-साथ आप खुद और आपके जानने वाले, उस फेक प्रोफाइल को फेसबुक के नीचे दिए लिंक पर रिपोर्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही ये लिंक भी दिया गया है।

फ्रॉड से बचने के लिए दिल्ली पुलिस की सलाह
1. अपने फेसबुक अकाउंट में फ्रेंड लिस्ट और बायो डाटा को प्राइवेट रखें। ऐसा करने से अनजान व्यक्ति आपकी प्रोफ़ाइल देख कर उससे मिलती जुलती फेक प्रोफ़ाइल नहीं बना पाएगा।
2. फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले, भेजने वाले की प्रोफ़ाइल को अच्छी तरह जांच ले।
3. अगर प्रोफ़ाइल नई बनी हुई है या उसपर ज्यादा एक्टिविटी नहीं है, तो शायद वह फेक है।
4. अगर प्रोफ़ाइल से अचानक पैसे मांगने वाले मैसेज आ रहे हैं, तो शायद वह फेक है।

 

#फर्जी आईडी

Source : Agency

पाठको की राय